रुडकी – लक्सर सहित दस रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाए जाने की धमकी के बाद रेल विभाग के साथ ही प्रशासन भी सतर्क हो गया है। बुधवार को एसडीएम ने जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारियों के साथ लक्सर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही कड़ी निगरानी करने के भी निर्देश दिए।इसी 18 अप्रैल में रुडक़ी के स्टेशन मास्टर को मिले पत्र में रुडक़ी के अलावा लक्सर, हरिद्वार, हरिद्वार, देहरादून, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, गोरखपुर, फैजाबाद और लखनऊ को 13 मई में बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। हर साल इस तरह के पत्र मिलने की वजह से प्रशासन हालांकि धमकी को किसी सिरफिरे की हरकत मान रहा है, फिर भी रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा को लेकर गंभीरता बरती जा रही है। बुधवार को एसडीएम सोहन सिंह सैनी, अपर पुलिस अधीक्षक जीआरपी मनोज कुमार कत्याल, सहायक कमांडेंट आरपीएफ धर्मराज पाल और सीओ लक्सर राजन सिंह ने लक्सर रेलवे स्टेशन पहुंचे और वहां की सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने रेलवे टिकटघर से प्लेटफॉर्म पर आने जाने के लिए रास्ता न होने पर चिंता जाहिर की। साथ ही शिवपुरी मोहल्ले की तरफ से रेलवे पटरी पार कर सीधे स्टेशन तक हो रही लोगों की आवाजाही को भी सुरक्षा की खामी करार देते हुए स्टेशन के मुख्य रास्ते को छोडक़र बाकी जगह तारबाड़ करने की हिदायत दी। उन्होंने जीआरपी व आरपीएफ अधिकारियों से रास्तों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने रेलवे पार्सलघर में रखे सामान के अलावा द्वितीय श्रेणी व प्रथम श्रेणी के विश्रामालयों और भोजनालय को भी देखा। उन्होंने लावारिस वस्तुओं पर निगाह रखने के साथ ही स्टेशन पर लाए जा रहे हर छोटे बड़े सामान की जांच करने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर आरपीएफ के निरीक्षण सोनी शर्मा, स्टेशन अधीक्षक संतोष कुमार, एसओ जीआरपी सुभाषचंद्र आदि भी मौजूद रहे।
- उत्तराखंड
- ट्रैंडिंग न्यूज़
- प्रदेश की खबरें
बम से उड़ाए जाने की धमकी के बाद रेल विभाग के साथ ही प्रशासन भी सतर्क
रुडकी – लक्सर सहित दस रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाए जाने की धमकी के बाद रेल विभाग के साथ ही प्रशासन भी सतर्क हो गया है। बुधवार को एसडीएम ने जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारियों के साथ लक्सर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही कड़ी निगरानी करने के […]
