पिथौरागढ़ – पिथौरागढ़ में विश्व मजदूर दिवस पर मंगलवार को मजदूरों ने नगर में रैली निकाली। इस दौरान मजदूरों ने उत्पीडऩ की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताई गई। रैली के बाद हुई सभा में मजदूरों की एकता और संगठन पर बल दिया गया। इस दौरान मजदूर नेताओं ने असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को एकजुट करने और उनको न्याय दिलाने के लिए कामकरने की शपथ ली। पिथौरागढ़ के अलासा धारचूला, मुनस्यारी, डीडीहाट और बरेनाग में भी मजदूर संगठनों ने जुलूस निकाल कर सभा की और दुनिया के मजदूरों से एक होने का आह्वान किया। बुधवार को मजदूर कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष चंचल राम के नेतृत्व में नगर में रैली निकाली । मजदूरों ने केएमओयू स्टेशन से सिल्थाम, गांधी चौक, सिमलगैर, नगरपालिका होते हुए रामलीला मैदान तक रैली निकाली । इस दौरान उन्होंने मजदूर दिवस जिंदाबाद, मजदूरों का शोषण बंद करो और अधिकारों की प्रति जागरूक रहे मजदूर समेत कई नारे लगाकर मजदूरों को जागरूक करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि दिहाड़ी मजूदर को दिन भर काम करने के बाद मजदूरी मांगने पर ठेकेदार द्वारा प्रताडित किया जा रहा है। उन्होंने दैनिक मजदूरों के लिए अलग से सरकारी गल्ले की दुकानों की व्यवस्था व बीपीएल कार्ड बनाने की मांग की। इस दौरान उमेश शर्मा,मंगल शर्मा,ध्रुव नाथ साहनी,सुरेश चौधरी,इंद्रभान चौहान,दुर्गा प्रसाद, प्रेम चौधरी आदि शामिल रहे ।
पिथौरागढ़ – पिथौरागढ़ में विश्व मजदूर दिवस पर मंगलवार को मजदूरों ने नगर में रैली निकाली। इस दौरान मजदूरों ने उत्पीडऩ की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताई गई। रैली के बाद हुई सभा में मजदूरों की एकता और संगठन पर बल दिया गया। इस दौरान मजदूर नेताओं ने असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को एकजुट करने […]
