• Home  
  • वन विभाग की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

वन विभाग की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी

चम्पावत – बनबसा में वन विभाग की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी है। विभाग ने वन भूमि पर बनाए जा रहे भवन को ध्वस्त कर ग्रामीणों को अतिक्रमण नहीं करने की सख्त हिदायत दी। पिछले कुछ दिनों में वन विभाग ने वन क्षेत्र में हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई तेज की है। […]

चम्पावत – बनबसा में वन विभाग की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी है। विभाग ने वन भूमि पर बनाए जा रहे भवन को ध्वस्त कर ग्रामीणों को अतिक्रमण नहीं करने की सख्त हिदायत दी। पिछले कुछ दिनों में वन विभाग ने वन क्षेत्र में हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई तेज की है। जगह-जगह बन रहे भवनों को तोड़ा जा रहा है। वन क्षेत्राधिकारी खटीमा विरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि छीनी 13 ब खटीमा रेंज के तहत ग्राम सभा गुमदी में जगदीश जोशी की ओर से वन विभाग की भूमि पर भवन निर्माण कराए जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी। जिस पर विभागीय टीम ने मौके का निरीक्षण किया। नापजोख में पाया गया कि भवन वन विभाग की भूमि पर बनाया जा रहा है। कार्रवाई करते हुए टीम ने भवन बनाने के लिए बनाई जा रही दीवारों को तोडक़र निर्माण कार्य रुकवा दिया। बताया कि ग्रामीणों को अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत दी गई है। मौके पर वन दरोगा राम प्रसाद भूटला सहित विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *