• Home  
  • दवा कंपनी में काम करने वाली महिलाओं ने किया प्रदर्शन
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

दवा कंपनी में काम करने वाली महिलाओं ने किया प्रदर्शन

रुडकी – मंडावली स्थित एक दवा कंपनी में काम करने वाली महिलाओं ने प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि नौ से दस घंटे कंपनी में काम कराया जाता है। इसके बदले में वेतन बहुत कम दिया जा रहा है।बहुजन छात्र संघ के बैनर तले कंपनी में काम करने वाली महिलाओं ने तहसील में प्रदर्शन किया। […]

रुडकी – मंडावली स्थित एक दवा कंपनी में काम करने वाली महिलाओं ने प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि नौ से दस घंटे कंपनी में काम कराया जाता है। इसके बदले में वेतन बहुत कम दिया जा रहा है।बहुजन छात्र संघ के बैनर तले कंपनी में काम करने वाली महिलाओं ने तहसील में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं कहना है कि कंपनी पिछले 10 वर्षों से महिलाओं से 9 से 10 घंटे काम लिया जाता है और मानदेय केवल तीन हजार रुपये दिया जा रहा है। यह न्यूनतम वेतन से भी बेहद कम है। महिलाओं ने वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद महिलाओं ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नितिका खंडेलवाल को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कंपनी मालिक के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की गई। कहा गया कि जल्द कार्रवाई न होने पर संगठन और महिलाएं धरना प्रदर्शन करेंगे। बहुजन छात्र संघ ने उन्हें समर्थन देने की बात कही। इस दौरान सौरभ, रवि कुमार, सागर सहित कंपनी में काम करने वाली ममता, नीलम, सरिता, अनीता, बेबी, ममतेश, आदि मौजूद रही।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *