• Home  
  • रंगमंच कार्यक्रम हमें भारतीय संस्कृति और देश की प्राचीन सभ्यता के दर्शन कराते हैं : प्रदीप बत्रा
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

रंगमंच कार्यक्रम हमें भारतीय संस्कृति और देश की प्राचीन सभ्यता के दर्शन कराते हैं : प्रदीप बत्रा

रुडकी – नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि रंगमंच के कार्यक्रम हमें भारतीय संस्कृति और देश की प्राचीन सभ्यता के दर्शन कराते हैं। उन्होंने सामाजिक समरसता बढ़ाने पर जोर दिया। आईआईटी स्थित ओपी जैन सभागार में दर्पण थिएटर ग्रुप की ओर से शिवाजी सावंत की नाटिका पर आधारित रंगमंच कार्यक्रम मृत्युंजय के उद्घाटन अवसर […]

रुडकी – नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि रंगमंच के कार्यक्रम हमें भारतीय संस्कृति और देश की प्राचीन सभ्यता के दर्शन कराते हैं। उन्होंने सामाजिक समरसता बढ़ाने पर जोर दिया। आईआईटी स्थित ओपी जैन सभागार में दर्पण थिएटर ग्रुप की ओर से शिवाजी सावंत की नाटिका पर आधारित रंगमंच कार्यक्रम मृत्युंजय के उद्घाटन अवसर पर बतौर मुख्य अथिति नगर विधायक ने कहा कि रंगमचों के ऐसे कार्यक्रम से भारतीयता के दर्शन के साथ-साथ सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा देते हैं। भाजपा नेता गौरव गोयल ने कहा कि नाटकों के माध्यम से आज की युवा पीढ़ी में सामाजिक जागरूकता और देश प्रेम की भावना जागृत हो रही है। भाजपा नेता संजय अरोड़ा ने भी रंगमंच के माध्यम से संस्था के द्वारा समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाने पर उनकी सराहना की। संस्कार भारती के प्रदेश मंत्री राजकुमार उपाध्याय के संचालन में हुए कार्यक्रम में दर्शकों ने नाटक मंचन का आनंद लिया। इस अवसर पर संस्था के निर्देशक नरेंद्र अहूजा ने दर्पण थिएटर ग्रुप द्वारा समय-समय पर किए जाने वाले नाट्य कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस अवसर पर जगदीश लाल पाहवा, अरविंद कुमार गुप्ता, शिव गुप्ता, वंदना मोहन, ईश्वर सिंह, रामशरण चावला, जावेद खान, केके गर्ग, डॉ. अलका अरोड़ा, मनीषा सिंघल, सीमा जैन, आकाश सिंघल, शुभम शर्मा, राजकुमार, राकेश सखूजा, अनूप शर्मा, अनुराग कौशिक, इमरान देशभक्त आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *