हरिद्वार – वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन की एक बैठक चौधरी चरण सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। ज्वालापुर इंटर कालेज मैदान में आयोजित बैठक में वरिष्ठजनों ने जनसंख्याबढ़ोतरी को विस्फोटक स्थिति बताया। कहा कि इस पर अंकुश न लगाया तो देश में विकास की गति रुक जाएगी।
वरिष्ठजनों ने जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाकर उसे सख्ती के साथ लागू करने की मांग की। वरिष्ठजनों ने कहा कि तीसरे बच्चे वाले परिवार को सरकारी योजना का लाभ नहीं दिया जाना चाहिए। छोटा परिवार ही सुख का आधार है। परिवार की आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहती है। अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह व सचिव बीएम गुप्ता ने कहा कि भेल प्रबंधन ने 1 अप्रैल से बाद जन्मे तीसरे बच्चे को चिकित्सा सुविधा न दिए जाने का जो निर्णय लिया है वह स्वागत योग्य है। कहा कि सभी लोगों को इस ओर ध्यान देना होगा। बढ़ती जनसंख्या को रोकना बहुत जरूरी है। परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने और सभी बच्चों को बेहतर शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधा तभी मिल सकती है जब परिवार छोटा होगा। बैठक में ताराचंद, हरिकिशन शर्मा, एनसी काला, एमसी त्यागी, सीता राम, रोहिताश शर्मा, हरिनाथ धीमान, शिवचरन, हरदयाल अरोरा, महेंद्र लाल शर्मा, सुभाष चंद्र, प्रेम भारद्वाज, श्याम सिंह, शशीभूषम गुप्ता, विद्यासागर गुप्ता, अशोक कुमार, वेद प्रकाश, शिव कुमार, गुलाबराय, शशीकांत गुप्ता, पीसी धीमान, आरवी गुप्ता आदि शामिल थे।
- उत्तराखंड
- ट्रैंडिंग न्यूज़
- प्रदेश की खबरें
वरिष्ठजनों ने की जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाकर उसे सख्ती के साथ लागू करने की मांग
हरिद्वार – वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन की एक बैठक चौधरी चरण सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। ज्वालापुर इंटर कालेज मैदान में आयोजित बैठक में वरिष्ठजनों ने जनसंख्याबढ़ोतरी को विस्फोटक स्थिति बताया। कहा कि इस पर अंकुश न लगाया तो देश में विकास की गति रुक जाएगी। वरिष्ठजनों ने जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाकर उसे सख्ती […]
