Quick Links:
Friday, 14 August 2026
  • Home  
  • महिला से गालीगलौज व मारपीट

हरिद्वार – पथरी क्षेत्र के गांव भट्टिपुर में एक परिवार के कुछ लोगों ने पड़ोस में ही रहने वाली एक महिला के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में महिला घायल हो गई। महिला ने मेडिकल कराने के बाद पुलिस को तहरीर दी है। शुक्रवार को गांव भट्टिपुर निवासी एक महिला घर के सामने सफाई कर […]

हरिद्वार – पथरी क्षेत्र के गांव भट्टिपुर में एक परिवार के कुछ लोगों ने पड़ोस में ही रहने वाली एक महिला के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में महिला घायल हो गई। महिला ने मेडिकल कराने के बाद पुलिस को तहरीर दी है। शुक्रवार को गांव भट्टिपुर निवासी एक महिला घर के सामने सफाई कर रही थी। इस दौरान गांव के ही रहने वाले एक परिवार के लोगों ने महिला के साथ गालीगलौज व मारपीट कर महिला को घायल कर दिया। महिला के परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस से आने से पहले ही मारपीट करने वाले लोग मौके से फरार हो गये। पुलिस द्वारा महिला का मेडिकल कराया गया है। महिला के परिजनों ने मारपीट के संबंध में पुलिस को शिकायत दे दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फेरुपुर चोकी प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर आई है मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *