हरिद्वार – यात्रा सीजन शुरू हो जाने के साथ नियमों को तोडक़र सडक़ों पर दौड़ रहे वाहनों पर परिवहन विभाग ने सख्ती करनी शुरू कर दी है।
एआरटीओ ने शुक्रवार रोड़ीबेल वाला क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला कर नियम तोड़ते वाहनों पर कार्रवाई की। एआरटीओ प्रवर्तन ने चेकिंग के दौरान खामियां पाए जाने पर चार बसें और चार टैक्सियों पर सीज किया। चेकिंग में 20 वाहनों का चालान भी काटा गया। शहर में कई दूसरे राज्यों के वाहन ट्रेवल्स व्यवसाय में इस्तेमाल किए जा रहे हैं। इसके अलावा बिना फिटनेस, प्रदूषण सर्टिफिकेट और अन्य मानकों को दर किनार कर वाहन धड़ल्ले से सडक़ों पर दौड़ रहे हैं। एआरटीओ प्रवर्तन सुरेंद्र कुमार ने बताया कि नियमों को तोडक़र वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई करने के लिए अक्सर चेकिंग अभियान चलाया जाता है।
- उत्तराखंड
- ट्रैंडिंग न्यूज़
- प्रदेश की खबरें
चेकिंग अभियान चला कर की नियम तोड़ते वाहनों पर कार्रवाई
हरिद्वार – यात्रा सीजन शुरू हो जाने के साथ नियमों को तोडक़र सडक़ों पर दौड़ रहे वाहनों पर परिवहन विभाग ने सख्ती करनी शुरू कर दी है। एआरटीओ ने शुक्रवार रोड़ीबेल वाला क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला कर नियम तोड़ते वाहनों पर कार्रवाई की। एआरटीओ प्रवर्तन ने चेकिंग के दौरान खामियां पाए जाने पर चार […]
