• Home  
  • महिला के गले से चेन झपटी

हरिद्वार – अस्पताल से अपनी बेटी के साथ आ रही एक महिला के गले से दो अन्य महिलाओं ने चेन झपट ली। मां-बेटी ने दोनों महिलाओं को मौके पर ही पकडक़र पुलिस के हवाले कर दिया है। मां-बेटी ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया है। शुक्रवार को कौरा देवी कॉलोनी खडख़ड़ी […]

हरिद्वार – अस्पताल से अपनी बेटी के साथ आ रही एक महिला के गले से दो अन्य महिलाओं ने चेन झपट ली। मां-बेटी ने दोनों महिलाओं को मौके पर ही पकडक़र पुलिस के हवाले कर दिया है। मां-बेटी ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया है। शुक्रवार को कौरा देवी कॉलोनी खडख़ड़ी निवासी रेखा अग्रवाल अपनी बेटी खुशबू के साथ आर्य नगर ज्वालापुर स्थित एक अस्पताल आई हुई थीं। अस्पताल में काम खत्म करने के बाद दोपहर को आर्य नगर से ललतारौ पुल तक जाने के लिए दोनों मां-बेटी एक ई रिक्शा में बैठी। कुछ ही दूरी पर दो महिला भी ई-रिक्शा में बैठ गईं। आरोप है दोनों महिलाओं ने मां-बेटी से बातचीत शुरू कर दी। चंद्राचार्य चौक के पास मौका पाकर एक महिला ने रेखा अग्रवाल के गले से चेन झपट ली। रेखा की बेटी खुशबू ने यह सब देख लिया और शोर मचा दिया। दोनों महिला भागने लगी। चंद्राचार्य चौक के पास ही दोनों महिलाओं को मां-बेटी ने पकड़ लिया। शोर सुनकर पुलिस पिकेट के पास खड़े पुलिसकर्मी पहुंचे और दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया। झपटी हुई चेन रेखा अग्रवाल ने महिलाओं से वापस ले ली। पुलिस दोनों महिलाओं को पुलिस ज्वालापुर कोतवाली ले आई। जहां दोनों महिलाओं से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं दिल्ली की रहने वाली हैं। उधर मां-बेटी ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मौके पर हंगामा भी किया। महिला रेखा ने आरोप लगाया कि पुलिस महिलाओं का पक्ष ले रही थी। पुलिस आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार न कर उनको छोड़ रही थी। एसएसआई विकास ने बताया कि महिलाओं को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। अभी तक मामले में लिखित शिकायत नहीं है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *