विकासनगर – विकास निकेतन हाईस्कूल डांडा जीवनगढ़ में चार दिवसीय योग शिविर का आयोजन हुआ। इसमें योग शिक्षिका सोनिया वर्मा ने छात्र-छात्राओं को योग प्रशिक्षण के साथ उसके लाभ की जानकारी भी दी। योग प्रशिक्षण के अंतिम दिन छात्र-छात्राओं का उत्साह देखने लायक रहा। योग शिक्षिका सोनिया वर्मा ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए चार दिवसीय शिविर में सीखे योग व आसनों का लाभ अपने जीवन में उठाने की बात कही। कहा कि वृक्षासन, ताड़ासन, पश्चिमीत्तानासन, पद्मासन, शीर्षासन, हलासन योग के साथ सूर्यनमस्कार, भ्रामरी, प्राणायाम, अनुलोम विलोम आदि आसन मानव शरीर के साथ उसके मन को भी शांत रखते हैं। अंत में विद्यालय प्रबंधक विनयकांत नौटियाल ने योग शिक्षिका सोनिया वर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने भी छात्र-छात्राओं को योग के प्रति जागरूक करते हुए शिविर में प्राप्त ज्ञान का लाभ उठाने की बात कही। इस मौके पर सह प्रबंधक मोहिनी नौटियाल, प्रधानाचार्य शैलेश सागर, शिखा नौटियाल, शीतल शर्मा, प्रियंका चौहान, सोनू, निशी, प्रेरणा, कांता नेगी, पूजा आदि मौजूद रहे।
विकासनगर – विकास निकेतन हाईस्कूल डांडा जीवनगढ़ में चार दिवसीय योग शिविर का आयोजन हुआ। इसमें योग शिक्षिका सोनिया वर्मा ने छात्र-छात्राओं को योग प्रशिक्षण के साथ उसके लाभ की जानकारी भी दी। योग प्रशिक्षण के अंतिम दिन छात्र-छात्राओं का उत्साह देखने लायक रहा। योग शिक्षिका सोनिया वर्मा ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए चार […]
