• Home  
  • कर्मियों को दी ग्लोबज बजटिंग व्यवस्था की जानकारी
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

कर्मियों को दी ग्लोबज बजटिंग व्यवस्था की जानकारी

पिथौरागढ़ – पिथौरागढ़ में विकास भवन सभागार में कर्मियों को एकीकृत वित्तीय प्रबंधन प्रणाली आईएफएमएस का एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इसमें कर्मियों को ग्लोबज बजटिंग व्यवस्था की जानकारी दी गयी। इस प्रशिक्षण का शुभारंभ जिलाधिकारी ने किया। इस दौरान डीएम ने कहा कि उन्होंने कहा कि साफ्टवेयर के लागू हो जाने के बाद कार्मियों […]

पिथौरागढ़ – पिथौरागढ़ में विकास भवन सभागार में कर्मियों को एकीकृत वित्तीय प्रबंधन प्रणाली आईएफएमएस का एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इसमें कर्मियों को ग्लोबज बजटिंग व्यवस्था की जानकारी दी गयी। इस प्रशिक्षण का शुभारंभ जिलाधिकारी ने किया। इस दौरान डीएम ने कहा कि उन्होंने कहा कि साफ्टवेयर के लागू हो जाने के बाद कार्मियों के वेतन एवं पेंशन समयबद्ध तरीके से जारी होगी। शनिवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम विजय कुमार जोगदण्डे ने किया। इस मौके पर में मुख्य कोषाधिकारी डॉ. पंकज कुमार शुक्ला ने कर्मचारियों को आईएफएमएस साफ्टवेयर के बारे मे जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साफ्टवेयर के लागू हो जाने के बाद कार्मियों के वेतन एवं पेंशन समयबद्ध तरीके से जारी होगी। सेवानिवृत्त कर्मचारियों के जीपीएफ के भुगतान समय से हो जाएंगे। वेतन, विद्युत, एंव जल के मानक मदों में ग्लोबल बजटिंग की व्यवस्था लागू कर दी गयी है। कहा कि 6माह तक मैनुवल एवं ऑनलाइन व्यवस्था समान्तर चलेगी। बिलों की हार्ड कापी 6 माह तक कोषागार में प्रस्ततु की जाएगी। इसके बाद यह व्यवस्था पूर्ण रुप से ऑन लाइन कर दी जायेगी। कोषागार बिलों की हार्ड कापी प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं होगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *