• Home  
  • रा०म०वि० नरेन्द्रनगर के छात्रों ने निकाली सडक़ सुरक्षा रैली
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

रा०म०वि० नरेन्द्रनगर के छात्रों ने निकाली सडक़ सुरक्षा रैली

नई टिहरी – राजकीय महाविद्यालय नरेन्द्रनगर की सडक़ सुरक्षा समिति ने बाजार में जन जागरूकता रैली निकलकर लोगों को सडक़ सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। छात्रों ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान किया। धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेन्द्रनगर की सडक़ सुरक्षा समिति से जुड़े लोगों और छात्र-छात्राओं ने शनिवार को […]

नई टिहरी – राजकीय महाविद्यालय नरेन्द्रनगर की सडक़ सुरक्षा समिति ने बाजार में जन जागरूकता रैली निकलकर लोगों को सडक़ सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। छात्रों ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान किया। धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेन्द्रनगर की सडक़ सुरक्षा समिति से जुड़े लोगों और छात्र-छात्राओं ने शनिवार को महाविद्यालय से नरेन्द्रनगर मुख्य बाजार होते हुए पुलिस थाने तक रैली निकालकर लोगों को सडक़ सुरक्षा के प्रति जागरुक किया। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. जानकी पंवार ने कहा कि जीवन अमूल्य है, इसलिए सभी वाहन चालकों को यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए। कहा अगर वाहन चालक यातायात नियमों के मुताबिक वाहनों का संचालन करे तो दुर्घटनाओं पर लगाम लग सकती है। कहा सभी को सडक़ सुरक्षा के नियमों का पालन करना चाहिए। इस मौके पर महाविद्यालय सडक़ सुरक्षा समिति नोडल अधिकारी डॉ. संजय कुमार, डॉ. विक्रम सिंह, भरतवाण, मुनेंद्र कुमार, डॉ. संजना सचदेवा, डॉ. हिमांशु जोशी, यूसी मैठाणी, सपना कश्यप, नुपुर वर्मा, शैलजा, डॉ. नताशा, चेतन भट्ट, हरेन्द्र नेगी, स्मृति थापा, आरती रमोला, संजय सिंह सहित छात्र-छात्राएं मौजूद थी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *