रूड़की – लोकसभा चुनाव में SC समाज और मुस्लिम समाज भीम आर्मी के कारण बट जाए और मोदी सरकार को लाभ पहुंचे इसीलिए चंद्रशेखर आजाद उर्फ़ रावण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया चंद्रशेखर आजाद ने कहा की बहन जी ने स्वीकार किया था की उनके कारण बड़ी संख्या में SC और मुस्लिम वोट बट रहा है और इसका सीधा फायदा भाजपा को हो रहा है जिसके बाद हमने यह तय की हमारे कारण मोदी सरकार को फायदा नहीं होगा क्योंकि हम भाजपा और उनकी नीतियों के विरोधी है उनका मिशन सिर्फ मोदी को रोकना था हम बहुजन मिशन के सच्चे सिपाही है
मालेगांव बम धमाकों की आरोपी साध्वी प्रज्ञा को भोपाल से भाजपा के द्वारा प्रत्याशी बनाये जाने पर उनका कहना था की हेमंत करकरे की की रिपोर्ट में बताया गया है की बम धमाकों के समय सभी बैठकों में साध्वी प्रज्ञा मौजूद थी कैंसर की झूटी रिपोर्ट कोर्ट में दिखाकर जमानत ली गई है जो लोग आरएसएस और भाजपा को सपोर्ट करते है उनको सरकार बचाने का कार्य कर रही है इससे लगता है की न्याय पालिका पर सरकार का दबाव है और साध्वी प्रज्ञा को चुनाव लड़ाने से लगता है की भाजपा आतंकवाद को सपोर्ट करती है

भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद उर्फ़ रावण देर शाम रूड़की के पश्चिमी अम्बर तालाब स्थित जाटव बस्ती पहुंचे जहाँ पर उन्होंने अपने कार्यकर्ताओ के साथ मुलाक़ात की चंद्रशेखर रावण ने आम लोगो से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनी और जल्द ही समस्याओ को हल कराने का आश्वासन भी दिया
चंद्रशेखर ने बताया की रूड़की से कई मामलो की जानकारी उनको मिल रही थी जिसमे आई आई टी रूड़की की एक छात्रा जिसने उत्पीड़न जैसे कई आरोप लगाए थे उसको इन्साफ नहीं मिल रहा है दूसरा पिछले साल 2 अप्रैल को भारत बंद के दौरान जो घटनाएं हुई थी उस समय गिरफ्तारी हो चुकी थी वो जो मुक़दमे थे उनमे फिर से नोटिस दिए जा रहे है यह सरकार का SC विरोधी होना साबित करता है
झबरेड़ा क्षेत्र में जहरीली शराब काण्ड में हुई लोगो की मौत के बात सरकार के द्वारा अभी तक भी मुआवजा नहीं दिए जाने पर उन्होंने कहा की वो बाबा साहब के संविधान को मानने वाले लोग है अभी आचार सहिंता लागू है ऐसी जो भी घटनाएं है जिनमे सरकार नाकाम साबित हुई है 24 तारीख के बाद हम सरकार को अपनी ताकत का अहसास कराएंगे
