पिथौरागढ़ – बजरंग दल ने नोटिफाइड एरिया जौलजीबी करने की मांग की है। कहा कि मांग पूरी नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। सोमवार को बजरंग दल संयोजक सोनम पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नोटिफाइड एरिया को जौलजीबी करने की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन दिया। पांडेय ने कहा कि धारचूला में युवती के साथ घटी घटना से पूरा क्षेत्र आहत है। राष्ट्रीय सुरक्षा के संवदेनशील मामले में ढिलाई नहीं बरती जानी चाहिए। आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए नोटिफाइड एरिया को जौलजीबी किया जाना जरूरी है। बाहरी लोगों के सत्यापन को लेकर अभियान जरूरी है। कई बार बाहरी लोग ह्यूमन ट्रैफिकिंग के मामलों में शामिल रहे हैं। ऐसे में प्रशासन को सख्त कदम उठाने होंगे। मौके पर सह संयोजक हरीश कुमार, सुरेश बजरंगी, प्रकाश ठकुराठी, महेश जोशी, पवन नाथ, सागर जोशी, भूपेंद्र, संतोष कुमार, लीलाधर जोशी, अशोक कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।
- उत्तराखंड
- ट्रैंडिंग न्यूज़
- प्रदेश की खबरें
नोटिफाइड एरिया को जौलजीबी करने की मांग को लेकर बजरंग दल ने सौंपा डीएम को ज्ञापन
पिथौरागढ़ – बजरंग दल ने नोटिफाइड एरिया जौलजीबी करने की मांग की है। कहा कि मांग पूरी नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। सोमवार को बजरंग दल संयोजक सोनम पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नोटिफाइड एरिया को जौलजीबी करने की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन दिया। पांडेय ने कहा कि धारचूला में […]
