Quick Links:
Friday, 14 August 2026
  • Home  
  • नदीगांव लिंक रोड की मांग को लेकर ग्रामीण डीएम से मिले
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

नदीगांव लिंक रोड की मांग को लेकर ग्रामीण डीएम से मिले

बागेश्वर – गोमती पुल से नदीगांव तक बनने वाली लिंक रोड को जल्द बनाने की मांग तेज हो गई है। सैम मंदिर वार्ड के लोगों ने डीएम को ज्ञापन दिया। उन्होंने जल्द निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर गोमती पुल के समीप ही आंदोलन करने की चेतावनी दी। सोमवार को सैम मंदिर वार्ड के लोगों […]

बागेश्वर – गोमती पुल से नदीगांव तक बनने वाली लिंक रोड को जल्द बनाने की मांग तेज हो गई है। सैम मंदिर वार्ड के लोगों ने डीएम को ज्ञापन दिया। उन्होंने जल्द निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर गोमती पुल के समीप ही आंदोलन करने की चेतावनी दी। सोमवार को सैम मंदिर वार्ड के लोगों के शिष्टमंडल ने डीएम रंजना राजगुरु से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि गोमती पुल के पास से नदीगांव (अब सैम मंदिर वार्ड) तक नदी किनारे लिंक रोड का निर्माण होना था। 1.5 किमी यह सडक़ 2015 में स्वीकृत हुई थी। 2018 में 500 मीटर के लिए टेंडर डालकर बजट भी उपलब्ध हो गया था। एक साल में रोड तैयार होने की बात कही गई, लेकिन कार्य पूर्ण होना तो दूर शुरू तक नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि कई बार सूचित करने पर भी विभाग इस मामले में उदासीन बना हुआ है। वार्ड की जनता को लगातार गुमराह किया जा रहा है। कहा कि रोड बनने से कई लोगों के इसका लाभ मिलेगा। बेरोजगार युवाओं के लिए भी स्वरोजगार के अवसर पैदा होंगे। उन्होंने जनहित को देखते हुए जल्द मोटर मार्ग का निर्माण शुरू करने को कहा। मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की भी चेतावनी दी। यहां रमेश चंद्र उप्रेती, रमेश पांडे, मनोहर कांडपाल, कैलाश पाठक, मोहन राम, बंशीधर कांडपाल आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *