रुडकी – रंजिश के चलते घर में घुसकर मारपीट व महिला से अभद्रता किये जाने के आरोप में पुलिस ने एक नामजद आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार सोनू पुत्र हरपाल निवासी ग्राम सढौली माजरा ने तहरीर देकर बताया कि गांव का एक व्यक्ति उससे तथा उसके परिवार से रंजिश रखता है। आरोप है पांच मई की शाम की आरोपी घर के बाहर खड़ा होकर गाली गलौज कर रहा था। उसने विरोध किया तो आरोपी लाठी लेकर उसके घर में आ घुसा तथा मारपीट की। आरोप है कि जब उसकी पत्नी बीच बचाव करने पहुंची तो आरोपित ने उसके साथ अभद्रता की तथा उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी बबलू पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम सढौली माजरा थाना कोतवाली मंगलौर के खिलाफ मामला दर्ज कार्रवाई शुरू की है।