Quick Links:
Friday, 14 August 2026
  • Home  
  • अधिकारियों पर लगाया हठधर्मिता का आरोप
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

अधिकारियों पर लगाया हठधर्मिता का आरोप

हरिद्वार – मांगों को लेकर हाईडो इलेक्ट्रिक इंपलायज यूनियन का उत्तराखंड जल विद्युत निगम गंगा वैली के महाप्रबंधक के मायापुर स्थित कार्यालय पर धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने हक की आवाज बुलंद कर अधिकारियों पर हठधर्मिता का आरोप लगाया। वहीं, कर्मचारियों और महाप्रबंधक के बीच वार्ता विफल रही।प्रांतीय अध्यक्ष अशोक टंडन ने […]

हरिद्वार – मांगों को लेकर हाईडो इलेक्ट्रिक इंपलायज यूनियन का उत्तराखंड जल विद्युत निगम गंगा वैली के महाप्रबंधक के मायापुर स्थित कार्यालय पर धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने हक की आवाज बुलंद कर अधिकारियों पर हठधर्मिता का आरोप लगाया। वहीं, कर्मचारियों और महाप्रबंधक के बीच वार्ता विफल रही।प्रांतीय अध्यक्ष अशोक टंडन ने कहा कि समस्याओं से जूझ रहे कर्मचारी लंबे समय से आन्दोलित हैं, लेकिन अधिकारी संज्ञान नहीं ले रहे हैं। कहा कि कुछ दिनों पूर्व अधिकारियों की लापरवाही चीला विद्युत गृह जलमग्न हो गया था। विद्युत गृह की टरबाइन नंबर चार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने से विद्युत उत्पादन ठप हो गया। निगम को करोड़ों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने कहा कि चीला विद्युत गृह में अनियमितता पूर्ण पदोन्नति की गई। कॉलोनी की विद्युत आपूर्ति और पेयजल व्यवस्था पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिससे कर्मचारियों और उनके परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान केहर सिंह, एसएल शर्मा, सुभाषचंद्र शर्मा, मुबारक अली, मंगेश कुमार शर्मा, हरीश जौहरी, प्रवेश कुमार, विकास उपाध्याय, सुभाष विश्नोई, मामचंद, रानी शर्मा, जमुना देवी, दीपक गिरि आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *