• Home  
  • जंगल में शव मिलने से मचा हडक़ंप

हरिद्वार – पथरी थाना क्षेत्र के जंगल में शव मिलने से हडक़ंप मच गया। वनकर्मियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।पुलिस के अनुसार सोमवार देर शाम पथरी जंगल की तिगरी बीट में जानवरों […]

हरिद्वार – पथरी थाना क्षेत्र के जंगल में शव मिलने से हडक़ंप मच गया। वनकर्मियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।पुलिस के अनुसार सोमवार देर शाम पथरी जंगल की तिगरी बीट में जानवरों के लिये बनाये गये वाटर हॉल में शव पड़ा होने की सूचना वनकर्मियों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और वाटर हाल से शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर आसपास में शिनाख्त कराई, मगर शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पिछले एक माह में पथरी के जंगल से यह तीसरा शव मिला है। पथरी एसओ गोविन्द कुमार का कहना है कि शव पानी में पड़ा होने के चलते चेहरा पहचान में नहीं आ रहा है। आसपास के लापता लोगों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *