Quick Links:
Friday, 14 August 2026
  • Home  
  • चोरों ने किये घर से जेवरात और नगदी पर हाथ साफ
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

चोरों ने किये घर से जेवरात और नगदी पर हाथ साफ

हरिद्वार – पथरी क्षेत्र के गांव झाबरी में देररात चोरों ने एक घर से जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी के दौरान परिजन आंगन में सोए हुए थे। सुबह महिला की आंख खुलने पर उसे घर में चोरी का पता चला। पथरी थाना क्षेत्र के गांव झाबरी निवासी अन्नू देवी पत्नी दिनेश […]

हरिद्वार – पथरी क्षेत्र के गांव झाबरी में देररात चोरों ने एक घर से जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी के दौरान परिजन आंगन में सोए हुए थे। सुबह महिला की आंख खुलने पर उसे घर में चोरी का पता चला। पथरी थाना क्षेत्र के गांव झाबरी निवासी अन्नू देवी पत्नी दिनेश ने पुलिस को बताया कि सुबह जब वह घर के अंदर गई तो सामान बिखरा पड़ा था। उसने संदूक में देखा तो उसके सोने के कुंडल, पाजेब आदि गायब थे। अन्नू ने बताया दस हजार के लगभग नगदी भी गायब है। अन्नू का पति फेरी और पीठ में मछली बेचने का कार्य करता है। मछली खरीदने के लिये पैसे घर में रखे हुए थे। अन्नू देवी ने पुलिस को मामले की लिखित तहरीर दी है। पथरी एसओ गोविन्द कुमार ने बताया प्रथम दृष्टया मामला संधिग्ध नजर आ रहा है। जांच की जा रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *