• Home  
  • पैसे लेकर भी क्रशर लीज पर न देने का आरोप
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

पैसे लेकर भी क्रशर लीज पर न देने का आरोप

हरिद्वार – बहादरपुर जट निवासी व्यक्ति ने पथरी क्षेत्र में बाण गंगा में संचालित एक स्टोन क्रशर के स्वामी पर पैसे लेने के बावजूद क्रशर लीज पर न देने का आरोप तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।बहादरपुर जट निवासी नरेश कश्यप का आरोप है कि क्रशर स्वामी ने उन्हें क्रशर लीज […]

हरिद्वार – बहादरपुर जट निवासी व्यक्ति ने पथरी क्षेत्र में बाण गंगा में संचालित एक स्टोन क्रशर के स्वामी पर पैसे लेने के बावजूद क्रशर लीज पर न देने का आरोप तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।बहादरपुर जट निवासी नरेश कश्यप का आरोप है कि क्रशर स्वामी ने उन्हें क्रशर लीज पर देने के एवज में 25 लाख रुपये लिए थे। मगर क्रशर स्वामी न तो उनके पैसे लौटा रहा है और न ही उन्हें स्टोन क्रशर दे रहा है। आरोप है कि वह खुद ही स्टोन क्रशर को चलाकर माल बेचने में लगा है। पुलिस को दी तहरीर में आरोप है कि जब वह स्टोन क्रशर पर अपने पैसे मांगने पहुंचा तो वहां मौजूद क्रशर स्वामी व स्टाफ ने उनके साथ गालीगलौज और मारपीट शुरू कर दी। पीडि़त ने मेडिकल कराने के बाद मामले की शिकायत पुलिस से की है। पथरी एसओ गोविन्द कुमार ने बताया दोनों पक्षों में लेनदेन का मामला है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *