हरिद्वार – सिडकुल की एक कंपनी से देर रात ड्यूटी कर घर लौट रहे एक बाइक सवार युवक की डिवाइडर से टकराने से मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को परिजनों को सौंप दिया है। थाना प्रभारी देवराज शर्मा के मुताबिक विकुल कुमार पुत्र सुईचन्द निवासी हुसैनपुर थाना किरतपुर जनपद बिजनौर रावली महदूद में रहकर सिडकुल की एक कंपनी में कार्यरत था। मंगलवार रात विकुल कंपनी से छुट्टी होने के बाद बाइक से वापस लौट रहा था। कंपनी से कुछ दूर चलते ही उसकी बाइक स्लिप हो गई और उसका सिर डिवाइडर से टकराया था। सिर के अलावा शरीर पर किसी तरह की कोई चोट नहीं थी। अगर युवक ने हेलमेट पहना होता तो वह बच सकता था। एसओ ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
हरिद्वार – सिडकुल की एक कंपनी से देर रात ड्यूटी कर घर लौट रहे एक बाइक सवार युवक की डिवाइडर से टकराने से मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को परिजनों को सौंप दिया है। थाना प्रभारी देवराज शर्मा के मुताबिक विकुल कुमार पुत्र सुईचन्द निवासी हुसैनपुर थाना […]
