रुडकी – पुलिस ने रहस्यमय हालात में लापता हुई महिला व उसके दो बच्चों के मामले में अपहरण का मामला दर्ज किया है। नूरआलम निवासी ग्राम गाधारौणा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह हिमाचल प्रदेश में काम करता है। रमजान शुरू होने से पूर्व व अपने घर परिवार सहित आया था। घर की साफ-सफाई करने के बाद उसे अपने परिवार को छोड़ वापस काम पर जाना था। तीन मई की रात को उसकी पत्नी शन्नो अपने दोनों बच्चों अरमान (9)व अजीम(4) के साथ गायब हो गई। सुबह जब वह नींद से जागा तो पत्नी व बच्चों को घर में नहीं पाया। उसने आस-पास उनकी तलाश की लेकिन कोई अता-पता नहीं लग पाया। एसएसआई चन्द्र मोहन सिंह ने बताया कि तहरीर पर महिला व उनके दोनों बच्चों के अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया है।
रुडकी – पुलिस ने रहस्यमय हालात में लापता हुई महिला व उसके दो बच्चों के मामले में अपहरण का मामला दर्ज किया है। नूरआलम निवासी ग्राम गाधारौणा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह हिमाचल प्रदेश में काम करता है। रमजान शुरू होने से पूर्व व अपने घर परिवार सहित आया था। घर की […]
