Quick Links:
Saturday, 15 August 2026
  • Home  
  • स्टाफ घटने से मरीजों को उठानी पड़ रही परेशानी
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

स्टाफ घटने से मरीजों को उठानी पड़ रही परेशानी

रुडकी – पहले ही स्टाफ की कभी झेल रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में तैनात एक चिकित्सक सहित पांच लोगों की चारधाम यात्रा में विशेष ड्यूटी लगाई गई है। स्टाफ घटने से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नगर की 60 हजार की आबादी के साथ आसपास के देहात क्षेत्र […]

रुडकी – पहले ही स्टाफ की कभी झेल रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में तैनात एक चिकित्सक सहित पांच लोगों की चारधाम यात्रा में विशेष ड्यूटी लगाई गई है। स्टाफ घटने से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नगर की 60 हजार की आबादी के साथ आसपास के देहात क्षेत्र को भी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराता है। जननी सुरक्षा योजना के तहत हर माह चिकित्सालय में 150 से अधिक प्रसव के मामले आते हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पताल में तैनात पांच लोगों की विशेष ड्यूटी चारधाम यात्रा में लगाई गई है। इनमें एक चिकित्सक, एक फार्मासिस्ट तथा तीन स्टाफ नर्स शामिल हैं। मंगलौर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पहले ही स्टाफ व चिकित्सकों को भारी कमी बनी हुई है। जिसके चलते यहां पर लोगों को जरूरी सुविधा नहीं मिल पाती। अस्पताल में स्थित पैथोलोजी लैब में मात्र एक व्यक्ति काम कर रहा है। उस पर काम का इतना बोझ है कि अक्सर देर होने पर मरीज लैब टैक्नीशियन से उलझ जाते हैं। जबकि एक साथ पांच लोगों को विशेष ड्यूटी पर चार माह के लिए चारधाम यात्रा सम्पन्न कराने को भेजा गया है तो ऐसे में परेशानी तय है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीके सिंह का कहना है कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार के आदेशों के अनुपालन में चारधाम यात्रा ड्यूटी पर कर्मचारियों को भेजा जा रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *