पिथौरागढ़ – थरकोट झील का भूमि पूजन करने से कांग्रेस कार्यकर्ता भडक़ गए हैं । उन्होंने सरकार पर फर्जी उद्घाटन व भूमिपूजन करके लोगों को ठगने का आरोप लगाया। गुरुवार को कांग्रेसी जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह महर के नेतृत्व में जिला कार्यालय पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि थरकोट झील में ऑलवेदर रोड़ कटिंग का लाखों टन मलवा डाला गया है। उससे हटाए बिना झील का निर्माण करना संभव नहीं है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता खीमराज जोशी ने कहा कि ऑलवेदर रोड़ में डंपिग जोन थरकोट झील के समीप के इलाकों को बनाया गया है। जिससे बरसात में पूरा मलबा झील में चला जाएगा । जिससे करोड़ो रुपये की बर्बादी होगी। युकां जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर ने कहा कि भाजपा सरकार ने जिले में फर्जी आंवलाघाट पेयजल योजना, नैनीसैनी हवाई सेवा, आईसीयू का शुभांरभ करके लोगों को ठगने का काम किया है । जनता के धन का दुरुपयोग करने पर कांग्रेस कार्यकर्ता सडक़ों में उतरकर उसका विरोध करेंगे ।
पिथौरागढ़ – थरकोट झील का भूमि पूजन करने से कांग्रेस कार्यकर्ता भडक़ गए हैं । उन्होंने सरकार पर फर्जी उद्घाटन व भूमिपूजन करके लोगों को ठगने का आरोप लगाया। गुरुवार को कांग्रेसी जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह महर के नेतृत्व में जिला कार्यालय पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि थरकोट झील में ऑलवेदर रोड़ कटिंग […]
