Quick Links:
Saturday, 15 August 2026
  • Home  
  • रोडवेज और कैंटर भिड़े, बाल-बाल बचे यात्री
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

रोडवेज और कैंटर भिड़े, बाल-बाल बचे यात्री

चम्पावत – टनकपुर-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग में रोडवेज और कैंटर चालकों की लापरवाही यात्रियों पर भारी पड़ गई। अमोड़ी और बेलखेत के बीच तेज रफ्तार दोनों वाहन भिड़ गए। गनीमत रही कि बस में सवार 39 यात्रियों में से 12 को हल्की चोटें आई। गुरुवार सुबह करीब 7:15 बजे दिल्ली से पिथौरागढ़ जा रही रोडवेज बस […]

चम्पावत – टनकपुर-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग में रोडवेज और कैंटर चालकों की लापरवाही यात्रियों पर भारी पड़ गई। अमोड़ी और बेलखेत के बीच तेज रफ्तार दोनों वाहन भिड़ गए। गनीमत रही कि बस में सवार 39 यात्रियों में से 12 को हल्की चोटें आई। गुरुवार सुबह करीब 7:15 बजे दिल्ली से पिथौरागढ़ जा रही रोडवेज बस यूके 07 टीए 2503 और चम्पावत से पीलीभीत जा रहा कैंटर वाहन यूके 05सीए 1438 भनार पुल के पास आमने सामने टकरा गए। चल्थी चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पूछताछ में पता चला कि रोडवेज बस में चालक-परिचालक सहित 39 और कैंटर में तीन लोग सवार थे। बताया कि मौके पर पहुंचने तक रोडवेज बस के 20 यात्री अन्य वाहन से गंतव्य को निकल गए थे। शेष यात्रियों में से 12 को हल्की चोट आई थी। बताया कि 108 वाहन के लिए फोन करने पर संपर्क नहीं हो पाया, जिसके बाद घायलों को स्थानीय आयुर्वेदिक अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के बाद सभी यात्रियों को टनकपुर से बस मंगवाकर पिथौरागढ़ के लिए रवाना कर दिया गया। दो घायलों का उपचार जिला अस्पताल में हुआ।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *