हरिद्वार – सामाजिक कार्यकर्ता जेपी बड़ोनी ने हरिद्वार रूडक़ी विकास प्राधिकरण के कार्यो पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए कहा कि अधिकारों के बल पर प्राधिकरण अवैध निर्माणों पर आम जनता का उत्पीडऩ कर रहा है। रसूखदार लोगों के अवैध निर्माण पर विभागीय कार्यवाही नहीं होना विभाग की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह खड़े कर रहा है। प्रैस क्लब में प्रैसवार्ता के दौरान जेपी बड़ोनी ने कहा कि अवैध निर्माणों की बाढ़ हरिद्वार में देखने को मिल रही है। दलालों के माध्यम से अवैध निर्माण बेरोकटोक किया जा रहा है। विभागीय अधिकारी शिकायतों पर संज्ञान तो लेते हैं। लेकिन किसी भी प्रकार की कार्यवाही सुनिश्चित नहीं की जाती। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार करने जैसे गंभीर आरोप लगाए। सरकारी जमीनों पर अवैध रूप से कब्जे धर्मनगरी में जारी हैं। प्राधिकरण भूमियों पर हो रहे अवैध कब्जों को रोकने में भी नाकामयाब दिखाई पड़ रहा है। अधिकारी अपने उत्तरदायित्व को नहीं निभा पा रहे हैं। बिना बोर्ड की बैठक किए ही कायदे कानून धर्मनगरी की जनता पर थोपे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभाग अपने कार्यो के अनुरूप शहर भर में गलत तरीके से नोटिस थमाकर धन लूटने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि होटल, आवासीय कॉम्पलेक्सों की छतों पर बेरोकटोक टावर लगाए जा रहे हैं। आम शहरी की जान को जोखिम में डालने का काम एचआरडीए कर रहा है। सैकड़ों टावर नियम विरूद्ध स्थापित किए जा रहे हैं। उच्च क्षमता वाले रेडिएशन प्रभावित होने से लोग बीमारियों के शिकार भी हो रहे हैं। विभागीय अधिकारी मोटे लालच के चक्कर में हरिद्वार की जनता का अहित करने में लगे हुए हैं। श्री ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने विकास प्राधिकरण के स्वशक्ति प्रदत्त अधिकारों के बल पर लोगों को डराने धमकाने का आरोप लगाते हुए विभाग की एक तरफा कार्रवाई के कारण कई परिवार अवैध अतिक्रमण के नाम पर उजाड़े गए हैं। रसूखदार लोग विभागीय अधिकारियों से सांठगांठ कर आमजनता का शोषण करने में लगे हुए हैं। ऐसे अधिकारियों को बेनकाब करने का काम किया जाएगा। जो कि भ्रष्टाचार को अपनाकर अकूत धन संपदा अर्जित करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण के अधिकारी कर्मचारी अपने अधिकारों को सही जगह इस्तेमाल करते हुए जनता की सेवा में अपना योगदान दें।
- उत्तराखंड
- ट्रैंडिंग न्यूज़
- प्रदेश की खबरें
प्राधिकरण अवैध निर्माणों पर आम जनता का उत्पीडऩ कर रहा : बड़ोनी
हरिद्वार – सामाजिक कार्यकर्ता जेपी बड़ोनी ने हरिद्वार रूडक़ी विकास प्राधिकरण के कार्यो पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए कहा कि अधिकारों के बल पर प्राधिकरण अवैध निर्माणों पर आम जनता का उत्पीडऩ कर रहा है। रसूखदार लोगों के अवैध निर्माण पर विभागीय कार्यवाही नहीं होना विभाग की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह खड़े कर रहा है। प्रैस क्लब […]
