Quick Links:
Friday, 14 August 2026
  • Home  
  • भीम आर्मी का आरोप SC समाज के यहाँ शराब पी लेते है लेकिन पानी नहीं पीते पहाड़ के स्वर्ण – पुलिस पर भी लगाया आरोप – मांग नहीं हुई पूरी तो रूड़की को बंद करने की धमकी
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

भीम आर्मी का आरोप SC समाज के यहाँ शराब पी लेते है लेकिन पानी नहीं पीते पहाड़ के स्वर्ण – पुलिस पर भी लगाया आरोप – मांग नहीं हुई पूरी तो रूड़की को बंद करने की धमकी

रूड़की – उत्तराखंड में टिहरी के कोट गाँव में कुर्सी पर बैठकर खाना खाने को लेकर SC समाज के जीतेन्द्र नाम के युवक की पिटाई करने और बाद में अस्पताल में मौत हो जाने के मामले में अब भीम आर्मी जितेंद्र के परिवार के साथ खड़ी हो गई है इसी को लेकर भीम आर्मी ने आज […]

रूड़की – उत्तराखंड में टिहरी के कोट गाँव में कुर्सी पर बैठकर खाना खाने को लेकर SC समाज के जीतेन्द्र नाम के युवक की पिटाई करने और बाद में अस्पताल में मौत हो जाने के मामले में अब भीम आर्मी जितेंद्र के परिवार के साथ खड़ी हो गई है इसी को लेकर भीम आर्मी ने आज रुड़की के प्रशासनिक भवन में एक प्रेसवार्ता की जिसमे उन्होंने पहाड़ के स्वर्णो पर बड़ा ही गंभीर आरोप लगाया है उनका कहना है की पहाड़ के स्वर्ण SC समाज के यहाँ शादियों में खाना भी खा लेते है और उनके यहां शराब और जूस भी पी लेते है लेकिन पानी नहीं पीते है ऐसी मानसिकता के चलते ही जीतेन्द्र के साथ इतनी ज्यादा मारपीट की गई जिससे उसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है 
भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह का कहना है की पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब है अभी तक सरकार की ओर से उनको कोई आश्वासन नहीं मिला है हमारी मांग है की पीड़ित परिवार को 20 लाख रूपये का मुआवजा मिलना चाहिए और मृतक जीतेन्द्र की बहन को सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए और अगर हमारी मांग पूरी नहीं की गई तो हम जल्द ही रूड़की को पूरी तरह से बंद कर देंगे 
महक सिंह ने बताया की 26 अप्रैल को जीतेन्द्र के साथ मारपीट हुई थी और 5 मई को उसकी मौत हो गई इस बीच पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की पुलिस प्रशासन पूरी तरह से आरोपियों के साथ मिला हुआ है पीड़ित परिवार पर दबाव बनाने के लिए एक दरोगा ने तो यह तक कहा है की अगर तुम समझौता नहीं करोगे तो उल्टा तुम्हे ही जेल भेज देंगे 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *