• Home  
  • घायल अवस्था में खेत के किनारे पड़ा मिला हिरण, मौत
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

घायल अवस्था में खेत के किनारे पड़ा मिला हिरण, मौत

रुडकी – बढ़ती गर्मी के चलते जीव-जंतुओं को पानी की प्यास के चलते गांव की ओर रुख कर रहे हैं। क्षेत्र के गांव बालेकी युसुफपुर में एक हिरण घायल अवस्था में खेत के किनारे पड़ा मिला। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते जब तक हिरण ने दम तोड़ दिया। तभी ग्रामीणों ने मामले की जानकारी […]

रुडकी – बढ़ती गर्मी के चलते जीव-जंतुओं को पानी की प्यास के चलते गांव की ओर रुख कर रहे हैं। क्षेत्र के गांव बालेकी युसुफपुर में एक हिरण घायल अवस्था में खेत के किनारे पड़ा मिला। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते जब तक हिरण ने दम तोड़ दिया। तभी ग्रामीणों ने मामले की जानकारी वन विभाग को दी। शनिवार सुबह बालेकी युसुफपुर गांव में एक किसान के खेत के किनारे एक हिरण घायल अवस्था में पड़ा दिखाई दिया। ग्रामीण ने उसके लिए पानी का बंदोबस्त भी किया लेकिन तब तक हिरन की मौत हो गई थी। तभी ग्रामीण ने मामले की जानकारी ग्राम प्रधान को दी। ग्राम प्रधान ने मामले की जानकारी पुलिस व वन विभाग को दी। वन विभाग के अधिकारियों ने गांव पहुंचकर हिरण का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया। वन अधिकारी आन सिंह काधली ने बताया कि सूचना पर गांव गये थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *