• Home  
  • जाम से छुटकारा पाने के लिए हटवाया सडक़ के दोनों ओर का अतिक्रमण
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

जाम से छुटकारा पाने के लिए हटवाया सडक़ के दोनों ओर का अतिक्रमण

रुडकी – भगवानपुर जाम से छुटकारा पाने के लिए पुलिस ने सडक़ के दोनों ओर लगी ठेलियों व रेडिय़ों को हटवाया। साथ ही कई लोगों का चालान कर जुर्माना कार्रवाई भी की और दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई की हिदायत भी दी गई। कस्बा भगवानपुर का पुराना बाजार व सिकरौढ़ा तिराहा शाम ढलते ही […]

रुडकी – भगवानपुर जाम से छुटकारा पाने के लिए पुलिस ने सडक़ के दोनों ओर लगी ठेलियों व रेडिय़ों को हटवाया। साथ ही कई लोगों का चालान कर जुर्माना कार्रवाई भी की और दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई की हिदायत भी दी गई। कस्बा भगवानपुर का पुराना बाजार व सिकरौढ़ा तिराहा शाम ढलते ही जाम के झाम में बदल जाता है। पैदल निकलने वाले लोगों को काफी असुविधा के साथ कई-कई घंटे परेशानी झेलनी पड़ती है। शनिवार सुबह भगवानपुर पुलिस ने अतिक्रमणकारियों को चिन्हित करने के साथ ही अतिक्रमण को भी हटवाया। पुलिस ने अतिक्रमण करने वाले लोगों को चेतावनी भी दी है कि अगर दोबारा अतिक्रमण किया गया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। भगवानपुर थाना प्रभारी संजीव थपलियाल ने बताया कि सडक़ के दोनों ओर से लोगों ने मार्ग पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया था। जिसको हटवा दिया गया है। साथ ही दोबारा अतिक्रमण करने पर कानूनी कार्रवाई किये जाने की चेतावनी भी दी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *