• Home  
  • स्कूल गेट बंद नहीं होने पर किया जाएगा चालान
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

स्कूल गेट बंद नहीं होने पर किया जाएगा चालान

चम्पावत – चम्पावत में एसपी ने पुलिस अधिकारियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने गेट लॉक नहीं होने पर संबंधित स्कूल का चालान काटने के निर्देश दिए। साथ ही नाबालिग बाइक चालकों के वाहन सीज कर अभिभावकों से वार्ता करने के निर्देश दिए। रविवार को पुलिस लाइन में हुई बैठक में […]

चम्पावत – चम्पावत में एसपी ने पुलिस अधिकारियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने गेट लॉक नहीं होने पर संबंधित स्कूल का चालान काटने के निर्देश दिए। साथ ही नाबालिग बाइक चालकों के वाहन सीज कर अभिभावकों से वार्ता करने के निर्देश दिए। रविवार को पुलिस लाइन में हुई बैठक में एसपी ने अप्रैल में हुई घटनाओं की समीक्षा की। निर्देश दिए कि लम्बित विवेचनाओं को समय रहते पूरा कर लिया जाए। बताया कि सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सभी थानाध्यक्ष जागरूकता अभियान चलाएं। सडक़ पर बने गड्ढों को अपने स्तर से भरवाएं ताकि किसी प्रकार की घटना न हो। एसपी ने टनकपुर और बनबसा एसओ को ई-रिक्शा के हाइवे में चलने पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए। मौके पर सीओ नरेश चंद, आरआई भगवत सिंह राणा, एलआईयू निरीक्षक होशियार चंद, शासकीय अधिवक्ता विद्याधर जोशी, पेशकार अनुराग सिंह, थानाध्यक्ष टनकपुर चंद्रमोहन सिंह, बनबसा जसवीर चौहान, चम्पावत सोनू सिंह, पंचेश्वर सलाहउद्दीन खान, लोहाघाट मनीष खत्री, चल्थी हरीश प्रसाद, पाटी दीवान सिंह, रीठा कुंदन सिंह राठौर आदि शामिल रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *