Quick Links:
Saturday, 15 August 2026
  • Home  
  • जिला अस्पताल में मनाया गया नर्स-डे
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

जिला अस्पताल में मनाया गया नर्स-डे

चम्पावत – जिला अस्पताल में नर्स डे मनाया गया। मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ.आरपी खंडूरी ने नर्स को स्वास्थ्य सेवा की रीढ़ बताया। उन्होंने मानव सेवा के लिए फ्लोरेंस नाइटिंगले के योगदान को याद किया। रविवार को जिला अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ.एचसी ऐरी ने कहा कि मरीजों की सेवा करना हर नर्स […]

चम्पावत – जिला अस्पताल में नर्स डे मनाया गया। मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ.आरपी खंडूरी ने नर्स को स्वास्थ्य सेवा की रीढ़ बताया। उन्होंने मानव सेवा के लिए फ्लोरेंस नाइटिंगले के योगदान को याद किया। रविवार को जिला अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ.एचसी ऐरी ने कहा कि मरीजों की सेवा करना हर नर्स का धर्म है। बाद में मिष्ठान वितरित कर खुशी जताई। बसंती तिवारी के संचालन में हुए कार्यक्रम में डॉ.श्वेता खर्कवाल, डॉ. प्रदीप बिष्ट, स्टाफ नर्स सविता जोशी, बबीता, सपना खंपा, पल्लवी बिष्ट, सीमा खान, हेमा, सपना, बबीता गोस्वामी, दीपक बोहरा मौजूद रहे।उधर लोहाघाट में नर्स डे पर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाए जाने पर चर्चा की गई। चिकित्साधीक्षक डॉ. मंजीत सिंह ने केक काटा। डॉ. सिंह कहा कि नर्सिंग सेवा की शुरुआत करने वाली फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्म दिन पर अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है। हरीश कुमार और रंजना चंद के संयुक्त संचालन में सीएचसी की स्टाफ नर्सों ने मरीजों की बेहतर सेवा करने का संकल्प लिया। इस मौके पर रीना, बबीता बिष्ट, सीमा महर, सीमा भैसोड़ा, प्रमोद कुमार, संजय दताल, अंशु मिश्रा मौजूद रहीं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *