• Home  
  • चोरी की स्कूटी के साथ चार दबोचे

काशीपुर – सात मई को कुमाऊं कॉलोनी, कचनाल गाजी निवासी रजनी की स्कूटी चामुंडा मंदिर रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास से चोरों ने उड़ा ली थी। युवती की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। शनिवार रात रामनगर रोड पर जिंदल के बाग के पास चार युवक स्कूटी को पैदल […]

काशीपुर – सात मई को कुमाऊं कॉलोनी, कचनाल गाजी निवासी रजनी की स्कूटी चामुंडा मंदिर रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास से चोरों ने उड़ा ली थी। युवती की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। शनिवार रात रामनगर रोड पर जिंदल के बाग के पास चार युवक स्कूटी को पैदल ले जा रहे थे। इस पर पुलिस ने चारों युवकों को दबोचकर स्कूटी बरामद कर ली। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम चामुंडा विहार कालोनी निवासी शुभम शर्मा, शुभम कश्यप, कुमाऊं कॉलोनी निवासी दीपक कड़ाकोटी और रवि विश्कर्मा बताये।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *