Quick Links:
Sunday, 16 August 2026
  • Home  
  • तालाब में डूबकर युवक की मौत पर ग्रामीणों का हंगामा- जान पर खेलकर युवक ने की थी बचाने की कोशिश-जानिए पूरा मामला
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

तालाब में डूबकर युवक की मौत पर ग्रामीणों का हंगामा- जान पर खेलकर युवक ने की थी बचाने की कोशिश-जानिए पूरा मामला

रुड़की – ढंढेरा गांव के तालाब में डूबने से बिजेंद्र नाम के एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई मोहित नाम के एक युवक ने तालाब में छलांग लगाकर बिजेंद्र को बचाने की कोशिश की लेकिन वो सफल नही हो पाया इतने में तालाब पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई किसी ने पुलिस को […]

रुड़की – ढंढेरा गांव के तालाब में डूबने से बिजेंद्र नाम के एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई मोहित नाम के एक युवक ने तालाब में छलांग लगाकर बिजेंद्र को बचाने की कोशिश की लेकिन वो सफल नही हो पाया इतने में तालाब पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई किसी ने पुलिस को फोन कर दिया पुलिस मौके पर पहुंची और बिजेंद्र के शव को तालाब से बाहर निकाला शव के बाहर निकालते ही ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया ग्रामीणों की मांग थी कि तालाब का पानी निकाला जाए और तालाब की चारदीवारी की जाए क्योंकि यहां अक्सर ऐसे हादसे होते रहते है

बिजेंद्र की ढंढेरा में दुकान है और वो आज सुबह तालाब के किनारे से होकर दुकान पर जा रहा था कि तभी उसका पैर फिसल गया और वो तालाब में गिर गया एक युवक ने अपनी जान पर खेल कर बिजेंद्र को बचाने की कोशिश की लेकिन वो सफल नही हो पाया बचाने का प्रयास करने वाले युवक का कहना है कि तालाब की गहराई काफी ज्यादा है मेने काफी गहराई तक बिजेंद्र को बचाने का प्रयास किया लेकिन तालाब में कूड़ा होने के कारण काफी दिक्कत हुई जिसकी वजह से वो बच नही पाया

मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *