ऋषिकेश – राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय गंगा भोगपुर में नेशनल टेक्नोलॉजी डे पर आयोजित टेक्नो क्विज 2019 में बच्चों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिसमें विवेक शर्मा ने प्रथम, श्रद्धा पोखरियाल द्वितीय और नंदिनी शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शनिवार को विद्यालय में नेशनल टेक्नोलॉजी डे पर बच्चों में वैज्ञानिक व तकनीकी रुचि विकसित करने हेतु विज्ञान व तकनीकी ज्ञान पर आधारित टेक्नोक्विज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए गणित शिक्षक डॉ. अतुल बमराडा ने टेक्नोलॉजी डे की महत्ता के बारे में बताया। कहा कि 11 मई 1998 में भारत सरकार ने पोखरण में परमाणु परीक्षण किया था, जिसे ऑपरेशन शक्ति के नाम से भी जाना जाता है। इस परीक्षण के बाद निवर्तमान प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने देश को परमाणु शक्ति सम्पन्न देश घोषित किया था। प्रधानाध्यापिका लक्ष्मी पोखरियाल ने बताया कि आज टेक्नॉलॉजी का युग है और बच्चों में प्राथमिक कक्षाओं से ही तकनीक व विज्ञान के प्रति जागरूकता लाने हेतु विद्यालय स्तर पर अध्यापकों द्वारा नित नए नवाचार किये जा रहे हैं, जिससे सीखने के प्रति बच्चों में खासा उत्साह है। प्राथमिक स्तर से ही विद्यालय की पाठ्यचर्या में कम्प्यूटर व इंटरनेट के प्रयोग जैसी पाठ्यवस्तुओं का समावेश किया गया है। इस दौरान बच्चों ने टेक्नो क्विज में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिसमें विवेक शर्मा ने प्रथम, श्रद्धा पोखरियाल ने द्वितीय व नंदिनी शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
ऋषिकेश – राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय गंगा भोगपुर में नेशनल टेक्नोलॉजी डे पर आयोजित टेक्नो क्विज 2019 में बच्चों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिसमें विवेक शर्मा ने प्रथम, श्रद्धा पोखरियाल द्वितीय और नंदिनी शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शनिवार को विद्यालय में नेशनल टेक्नोलॉजी डे पर बच्चों में वैज्ञानिक व तकनीकी रुचि विकसित […]
