• Home  
  • दो थारु युवाओं के साथ हुई मारपीट के मामले में ग्रामीणों का प्रदर्शन
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

दो थारु युवाओं के साथ हुई मारपीट के मामले में ग्रामीणों का प्रदर्शन

रुद्रपुर – भूमि विवाद के चलते दो थारु युवाओं को दबंगों द्वारा पीटकर अधमरा करने के मामले में बानूसा पचपेड़ा गांव के ग्रामीणों ने कोतवाली में प्रदर्शन कर धरना दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि घटना के तीसरे दिन भी आरोपी पकड़े नहीं गए हैं। जबकि आरोपी खुलेआम गांव में घूमते देखे जा रहे हैं। […]

रुद्रपुर – भूमि विवाद के चलते दो थारु युवाओं को दबंगों द्वारा पीटकर अधमरा करने के मामले में बानूसा पचपेड़ा गांव के ग्रामीणों ने कोतवाली में प्रदर्शन कर धरना दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि घटना के तीसरे दिन भी आरोपी पकड़े नहीं गए हैं। जबकि आरोपी खुलेआम गांव में घूमते देखे जा रहे हैं। पौने दो घंटे तक ग्रामीणों का धरना कोतवाली में चला। 9 मई को खटीमा कोतवाली में तहरीर देकर घर लौट रहे बानूसा पचपेड़ा निवासी वीरेंद्र सिंह व कुलदीप सिंह, अंकित सिंह की कार को गुडख़ुड़ा के पास तीन कारों में सवार होकर आए हथियार बंद बदमाशों ने घेर लिया था। बदमाशों ने वीरेंद्र को पीटकर अधमरा कर मौके पर ही छोड़ दिया जबिक अंकित जान बचाकर मौके से भाग गया। बदमाशों ने कुलदीप का अपहरण कर लिया। बदमाश कुलदीप को टेड़ाघाट के जंगलों में लेकर गए। जहां पेड़ से बांध कर उसे पीटा गया। इस मारपीट में कुलदीप का पैर टूट गया। बदमाशों के हमले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को देख अपराधी फरार हो गए। घायलों को नागरिक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जहां अभी भी दोनों घायलों का उपचार चल रहा है। घटना की रात को पूर्व विधायक गोपाल सिंह राणा के साथ धरने में बैठने के बाद पुलिस ने सुखदेव सिंह, संदीप सिंह, जसंवत सिंह, अमरजीत सिंह, विक्की सिंह आदि के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *