Quick Links:
Friday, 14 August 2026
  • Home  
  • काश्तकारों ने मांगा फसलों का मुआवजा
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

काश्तकारों ने मांगा फसलों का मुआवजा

पिथौरागढ़ – जिला मुख्यालय में सात ग्राम सभाओं के प्रधानों ने प्रशासन से फसलों के मुआवजे की मांग की है। कहा कि ओलावृष्टि के कारण फसलों का भारी नुकसान पहुंचा है। मंगलवार को युकां जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर के नेतृत्व में प्रधानों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर मुआवजे की मांग की है। प्रधान पाभै दिगंबर सिंह […]

पिथौरागढ़ – जिला मुख्यालय में सात ग्राम सभाओं के प्रधानों ने प्रशासन से फसलों के मुआवजे की मांग की है। कहा कि ओलावृष्टि के कारण फसलों का भारी नुकसान पहुंचा है। मंगलवार को युकां जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर के नेतृत्व में प्रधानों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर मुआवजे की मांग की है। प्रधान पाभै दिगंबर सिंह ने कहा कि पिछले दिनों हुए बारिश के कारण कनारी पाभै, देवत, पधेड़ा, नाघर, चौण, कुंडार, नैनीसैनी में हुई ओलावृष्टि से कई काश्तकारों की 70फीसदी से अधिक फसलों और सब्जियों को नुकसान पहुंचा है। क्षेत्र के अधिकांश किसान खेती कर जीवन यापन करते हैं। समाधान नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान प्रधान नाघर, सुरेंद्र सिंह, सुजई हरीश प्रसाद, दवेतपुरानचौड़ा गणेश दयाल, नैनीसैनी महेंद्र सिंह, नैनीसैनी महेंद्र सिंह, नाघर सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *