• Home  
  • सेमेस्टर परीक्षा की तिथि बदलने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

सेमेस्टर परीक्षा की तिथि बदलने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

पिथौरागढ़ – सेमेस्टर परीक्षा की तिथि बदलने की मांग को लेकर छात्रों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम के माध्यम से कुलपति को पत्र भेजकर शीघ्र तिथि में बदलाव नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। मंगलवार को छात्र नेता महेंद्र सिंह देऊपा के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने एडीएम तुषार सैनी के माध्यम […]

पिथौरागढ़ – सेमेस्टर परीक्षा की तिथि बदलने की मांग को लेकर छात्रों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम के माध्यम से कुलपति को पत्र भेजकर शीघ्र तिथि में बदलाव नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। मंगलवार को छात्र नेता महेंद्र सिंह देऊपा के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने एडीएम तुषार सैनी के माध्यम से कुलपति को पत्र भेजा। इस दौरान उन्होंन कहा कि सेलेबस के पूरा हुए बिना परीक्षा की तिथि निर्धारित कर दी गयी हैं। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में स्ट्रांग रूम होने के कारण महाविद्यालय को पूरा सील कर दिया गया है। कहा कक्षाओं के अध्ययन के लिए सिर्फ चार कमरे ही बच पाये हैं। इससे छात्रों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। उन्होंने शीघ्र परीक्षा तिथि नहीं बदलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान छात्र संघ अध्यक्ष राकेश जोशी, सीएम पांडे, भाष्कर मनौला, निखिल सार्की, कपिल महर, रवि रावल, पवन पाठक, हरीश धामी, कार्तिक जोशी, पवन शर्मा, धीरज सार्की, तरून सहित कई लोग शामिल रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *