बागेश्वर = वन विभाग की टीम ने सोमवार देर शाम जंगल में आग लगाते एक युवक को रंगे हाथों धर दबोचा है। मंगलवार की सुबह उसके खिलाफ वन अधिनियम में कार्रवाई की। आरोपी के पकड़े जाने की सूचना पर क्षेत्र में हडक़ंप मचा है। रेंजर देवेंद्र नयाल ने बताया कि जंगलों में आग लगाने वालों पर वन विभाग लंबे समय से निगाह गढ़ाए हुए था। यहां तक की डीएफओ दूरबीन से जंगलों पर नजर रखे हुए थे। सोमवार देर शाम वन विभाग के कर्मचारी छतीना जंगल के कंपाउंड नंबर 16 में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान जंगल में आग लगा रहे एक युवक को टीम ने पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम मुकेश कुमार(21) पुत्र जीवन लाल निवासी स्यालडोबा बताया। वन दरोगा गणेश असवाल ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पकड़े गए युवक के खिलाफ 04/ 109 धारा 26 व भारतीय वन अधिनियम 1927 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि पकड़े गए युवक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। कहा उन्होंने पूर्व में ही कई बार गोष्ठी और अन्य माध्यमों से लोगों को जागरूक करने का काम किया। इसके बावजूद भी लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्ती की जाएगी। किसी को भी नहीं छोड़ा जाएगा। इधर, वन विभाग की कार्रवाई के बाद जंगलों में आग लगाने वालों में हडक़ंप मचा हुआ है। गश्त करने वाली टीम में गोविंद सिंह, पूरन सिंह आदि शामिल रहे।
बागेश्वर = वन विभाग की टीम ने सोमवार देर शाम जंगल में आग लगाते एक युवक को रंगे हाथों धर दबोचा है। मंगलवार की सुबह उसके खिलाफ वन अधिनियम में कार्रवाई की। आरोपी के पकड़े जाने की सूचना पर क्षेत्र में हडक़ंप मचा है। रेंजर देवेंद्र नयाल ने बताया कि जंगलों में आग लगाने वालों […]
