हरिद्वार – सिडकुल रोशनाबाद स्थित कचहरी के पास रविवार रात ढाबे में जुआ खेलते समय दो पुलिसकर्मियों सहित पांच लोगों पर चाकुओं से हमला करने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों की मानें तो दो पुलिसकर्मी ही नहीं ब्लकि 20 से अधिक पुलिसकर्मी ढाबे पर जुआ खेलने आया करते थे। न्यायालय परिसर के निकट काफी समय से चल रहे जुए के मामले को पुलिस कप्तान जन्मजेय खंडूरी ने गंभीरता से लेते हुए सिडकुल थाना प्रभारी देवराज शर्मा को लाइन हाजिर और कोर्ट चौकी इंचार्ज लखपत सिंह बुटोला को निलंबित कर दिया था। जुआ खेलने के दौरान ढाबे में कांस्टेबल जितेंद्र सिंह और अरुण कोटनाला के अलावा भाजपा के मंडल महामंत्री सौरभ शर्मा, गौरव शर्मा और दुष्यंत राठी, भेल कर्मचारी अनिल चौधरी समेत कुछ अन्य में मारपीट हो गई थी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी भेल कर्मचारी अनिल चौधरी, सुमित, अंकुर वर्मा और रजत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस सूत्रों की मानें तो ढाबे में पुलिसकर्मियों के अलावा कई नेता भी जुआ खेलने पहुंचते थे। करीब 20 से अधिक पुलिसकर्मी रेगुलर जुआ खेलने पहुंचते थे। उधर अस्पताल में भर्ती दोनों पुलिसकर्मियों की हालत में सुधार बताया जा रहा है। सीओ सदर और एएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जिन भी पुलिसकर्मियों का नाम सामने आएगा कार्रवाई की जाएगी।छह बजे के बाद बंद रहेंगे ढाबे कोर्ट चौकी के नवनियुक्त चौकी प्रभारी आशीष शर्मा ने सभी ढाबे संचालकों को नोटिस भेजकर छह बजे ढाबे बंद करने के निर्देश दिए हैं। छह बजे के बाद ढाबे खोलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हरिद्वार – सिडकुल रोशनाबाद स्थित कचहरी के पास रविवार रात ढाबे में जुआ खेलते समय दो पुलिसकर्मियों सहित पांच लोगों पर चाकुओं से हमला करने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों की मानें तो दो पुलिसकर्मी ही नहीं ब्लकि 20 से अधिक पुलिसकर्मी ढाबे पर जुआ खेलने आया करते […]
