• Home  
  • तहसील में भीम आर्मी का हंगामा और नारेबाजी – आचार सहिंता का उलंघन करने पर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओ पर दर्ज किया जा रहा मुकदमा
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

तहसील में भीम आर्मी का हंगामा और नारेबाजी – आचार सहिंता का उलंघन करने पर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओ पर दर्ज किया जा रहा मुकदमा

रूड़की – अपनी कई तरह की मांगो को लेकर आज तहसील परिसर में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओ ने काफी हंगामा किया और उत्तराखंड सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है फिलहाल देश में आचार सहिंता लागू है और आचार सहिंता का उलंघन करने पर अब पुलिस भीम आर्मी के कार्यकर्ताओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने जा रही है […]

रूड़की – अपनी कई तरह की मांगो को लेकर आज तहसील परिसर में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओ ने काफी हंगामा किया और उत्तराखंड सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है फिलहाल देश में आचार सहिंता लागू है और आचार सहिंता का उलंघन करने पर अब पुलिस भीम आर्मी के कार्यकर्ताओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने जा रही है जानकारी मिली है की जिस समय भीम आर्मी के कार्यकर्ता नारेबाजी कर रहे थे उसी समय कुछ पुलिसकर्मी उनकी वीडियो बना रहे थे अब वीडियो के आधार पर रुड़की कोतवाली पुलिस भीम आर्मी के कार्यकर्ताओ को चिन्हित कर मुकदमा दर्ज करने जा रही है 

टिहरी के एक गाँव में कुर्सी पर बैठकर खाना खाने को लेकर हुए विवाद में SC समाज के जितेंद्र की मौत के मामले में भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह अपने कार्यकर्ताओ के साथ आज ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रूड़की को ज्ञापन देने के लिए पहुंचे थे तहसील परिसर में पहुँचते ही उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी जिसकी कुछ पुलिसकर्मियों के द्वारा वीडियो बनाई गई जिसके आधार पर अब पुलिस मुकदमा दर्ज करने जा रही है

महक सिंह ने बताया की 23 मई को आचार संहिता खत्म होने जा रही है जिसके बाद हम कई मुद्दो को लेकर बड़ा आंदोलन करने जा रहे है आंदोलन उग्र होगा या नहीं यह जल्द ही तय कर लिया जाएगा

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *