रूड़की – राजा महेंद्र प्रताप इंटर कॉलेज की प्रेम विद्याल सभा के अध्यक्ष नरेश चौधरी ने कॉलेज की कुछ भूमि पर भूमाफियाओ के द्वारा कब्ज़ा करने का आरोप लगाया है उन्होंने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रूड़की पर भी एक पक्षीय कार्यवाही का आरोप लगाया उनका कहना है की लक्ष्मी शुगर मिल के लोग कुछ भूमाफियाओ के साथ मिलकर कॉलेज की भूमि पर कब्ज़ा करना चाहते है और इसीलिए उन्होंने चार दीवारी करने के लिए भूमि पर ईंट भिजवा दी है जिसकी हमको कोई सुचना नहीं दी गई है जबकि यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है
नरेश चौधरी ने बताया की यह भूमि लक्ष्मी शुगर मिल के मालिक ने 1964 में कॉलेज को दान में दी थी तब से इसको कॉलेज प्रबंधन ही इस्तेमाल कर रहा है लेकिन अब कुछ भूमाफियाओ की नजर इस भूमि पर पड़ गई है और वो इसे हड़पना चाहते है कुछ समय पहले भी इसी तरह से इस भूमि को कब्जाने का प्रयास किया गया था लेकिन स्थानीय लोगो के विरोध के चलते वो कामयाब नहीं हो पाएं अब अगर भूमि पर जबरन कब्ज़ा किया जाता है तो कॉलेज में पढ़ने वाले तीन हजार छात्र उग्र हो सकते है और इसके बाद अगर कोई घटना वहाँ घटती है तो उसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से जब हमने बात की तो उनका कहना था की पहली बात तो प्रशासन कभी भी ईंटे भिजवाकर कार्य नहीं करवाता है यह दो पक्षों के बीच कोर्ट का मामला है जो भी कोर्ट में निर्णय हुआ होगा वो दोनों पक्षों को पता होगा
