• Home  
  • मतगणना के दौरान रहेंगे 364 कर्मी तैनात
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

मतगणना के दौरान रहेंगे 364 कर्मी तैनात

पिथौरागढ़ – आगामी 23 मई को होने वाली मतगणना की तैयारी में प्रशासन जुट गया है। मतगणना के दौरान 364 कर्मी तैनात रहेंगे। इस दौरान कर्मी मतगणना स्थल पर अपना मोबाइल फोन साथ नहीं ले जा पाएंगे। बुधवार को केएनयू जीआईसी में मतगणना कर्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान नोडल अधिकारी कार्मिक परियोजना निदेशक […]

पिथौरागढ़ – आगामी 23 मई को होने वाली मतगणना की तैयारी में प्रशासन जुट गया है। मतगणना के दौरान 364 कर्मी तैनात रहेंगे। इस दौरान कर्मी मतगणना स्थल पर अपना मोबाइल फोन साथ नहीं ले जा पाएंगे। बुधवार को केएनयू जीआईसी में मतगणना कर्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान नोडल अधिकारी कार्मिक परियोजना निदेशक डीआरडीए डीडी पंत ने कहा कि मतगणना निष्पक्षता और शांति व्यवस्था के साथ संपन्न हो इसके लिए प्रशासन तैयार है। उन्होंने कहा मतगणना ड्यूटी में कार्यरत कर्मियों के मोबाइल फोन पर भी प्रतिबंध रहेगा। पिथौरागढ़, गंगोलीहाट विधानसभा की मतगणना 13 राउंड व डीडीहाट, धारचूला की मतगणना 12 राउंड में पूरी होगी। पहले ईवीएम की गणना होगी उसके बाद वीवी पैट पर्चियों का मिलान होगा। मतगणना के दूसरे चरण में कार्मिकों को कंट्रोल यूनिट व वीवीपैट पर्चियों की गणना का प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने मतगणना के दौरान कार्मिकों को विशेष सर्तकता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि तृतीय चरण का प्रशिक्षण शुक्रवार को दिया जाएगा। इस दौरान नोडल अधिकारी ईवीएम प्रशिक्षण एके शर्मा, नोडल अधिकारी मतगणना कार्मिक प्रशिक्षण एके जुकरिया, अमरेन्द्र चौधरी सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *