• Home  
  • भाजयूमो कार्यकर्ताओं ने दिया ज्ञापन
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

भाजयूमो कार्यकर्ताओं ने दिया ज्ञापन

अल्मोड़ा – बंगाल में भाजपा कार्यालयों और कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमलों पर भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने रोष जतया है। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। बुधवार को भाजयुमो जिलाध्यक्ष महेश नयाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एडीएम बीएल फिरमाल को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने […]

अल्मोड़ा – बंगाल में भाजपा कार्यालयों और कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमलों पर भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने रोष जतया है। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति
को ज्ञापन भेज दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। बुधवार को भाजयुमो जिलाध्यक्ष महेश नयाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एडीएम बीएल फिरमाल को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कुछ दिन पूर्व अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ के सांसद और केंद्रीय कपड़ा मंत्री अजय टम्टा के काफिले पर हुए हमले का भी विरोध किया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल तानाशाही का गढ़ बन गया है। टीएमसी के कार्यकर्ता लगातार भाजयुमो के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट कर रहे हैं। केंद्रीय नेताओं के कार्यक्रमों की स्वीकृती भी नहीं दी जा रही है। इस मौके पर नगर अध्यक्ष अमित बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष सुनील बिष्ट, मनोज जोशी,कमल बिष्ट, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य जगमोहन बिष्ट, जिला मंत्री अभय कुमार, सुरेश, पंकज बिष्ट, मनोज लटवाल,गणेश बगडवाल, आशीष कुमार, रघुवीर, जगत भट्ट कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *