Quick Links:
Friday, 14 August 2026
  • Home  
  • हत्या का प्रयास करने तथा छेड़छाड़ के बाद जान से मारने की धमकी देने वाले दो युवकों को गिरफ्तार
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

हत्या का प्रयास करने तथा छेड़छाड़ के बाद जान से मारने की धमकी देने वाले दो युवकों को गिरफ्तार

बागेश्वर – कोतवाली पुलिस ने हत्या का प्रयास करने तथा छेड़छाड़ के बाद जान से मारने की धमकी देने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के निर्देश के बाद दोनों को अल्मोड़ा जेल भेज दिया है। एक मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई की […]

बागेश्वर – कोतवाली पुलिस ने हत्या का प्रयास करने तथा छेड़छाड़ के बाद जान से मारने की धमकी देने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के निर्देश के बाद दोनों को अल्मोड़ा जेल भेज दिया है। एक मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई की है। इस खबर को हिन्दुस्तान ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। कोतवाल तिलक राम वर्मा ने बताया कि 13 मई की रात एक बारात में मालता निवासी उमेश सिंह कनवाल पुत्र दीवान सिंह कनवाल ने चौरासी निवासी अनिल जोशी पुत्र अंबादत्त को सिर पर फ्राईपैन से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। 14 मई की शाम पीडि़त पक्ष ने तहरीर दी। कोतवाली में मामला 76/19, धारा- 307/323/504/506 आइपीसी के तहत मामला पंजीकृत किया गया। बुधवार सुबह आरोपी को गिरफ्तार किया गया। एक अन्य मामले में पुलिस ने महिला के साथ छेड़छाड़ तथा जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। कोतवाल के अनुसार दीवान सिंह थापा निवासी नुमाइशखेत ने शिकायत की थी किआमिर खान पुत्र मो. यासीन निवासी नुमाइशखेत ने घर में घुसकर उसके साथ गाली-गलौच की। साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए पत्नी को अश्लील इशारे किए। जांच के काद कोतवाली में आइपीसी की धारा- 452/354(ग)(घ) /294/504/506 में मामला दर्ज किया गया। कोतवाल ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के निर्देश के बाद दोनों को जेल भेज दिया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *