• Home  
  • स्कूली छात्रों का 21 सदस्यीय दल पिंडारी ग्लेशियर रवाना
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

स्कूली छात्रों का 21 सदस्यीय दल पिंडारी ग्लेशियर रवाना

बागेश्वर – कुमाऊं मंडल विकास निगम के तत्वावधान में आयोजित पिंडर घाटी यात्रा पर गुजरात के 21 सदस्यीय छात्रों तथा शिक्षकों का दल रवना हो गया है। यह दल छह दिनों तक पिंडर घाटी क्षेत्र की साहसिक यात्रा करेगा। जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्य ने दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। निगम का यह […]

बागेश्वर – कुमाऊं मंडल विकास निगम के तत्वावधान में आयोजित पिंडर घाटी यात्रा पर गुजरात के 21 सदस्यीय छात्रों तथा शिक्षकों का दल रवना हो गया है। यह दल छह दिनों तक पिंडर घाटी क्षेत्र की साहसिक यात्रा करेगा। जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्य ने दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। निगम का यह पहला साहसिक दल है। इसके अलावा 12 अन्य दल यात्रा पर जाएंगे। ओसिस इंडिया बड़ौदा गुजरात से 21 सदस्यी दल मंगलवार की रात यहां पहुंचा। रात्रि विश्राम दल ने निगम के पर्यटन आवास गृह में किया। बुधवार की सुबह दल को पहले फोन पर निगम के एमडी रोहित मीणा, जीएम अशोक जोशी, गिरधर मनराल ने यात्रा की शुभकामनाएं दी। इसके बाद जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ती आर्य, प्रबंधक ट्रेकिंग जानकी गडिय़ा, टीआरसी प्रबंधक हरीश मेहरा तथा साहसिक पर्यटन विशेषज्ञ रमेश कपकोटी ने दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आर्य ने कहा कि यह दल खरकिया तक वाहन से जाएगा। उसके बाद खाती, द्वाली, फुरकिया होते हुए जीरो प्वाइंट तक पहुंचेगा। 31 किमी की पैदल यात्रा होगी। पहले दिन दल खाती पहुंचेगा। छह दिन की इस यात्रा में शामिल होने के लिए दल में विभिन्न विद्यालयों के 19 छात्र-छात्राएं तथा दो शिक्षक हैं। उन्हें यात्रा में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसके लिए उनके साथ निगम के पर्वतारोही प्रशिक्षक देवेंद्र पोखिरया, प्रवीण सिंह बतौर गाइड रहेंगे। यात्रा मार्ग ठीक है। गत दिनों उन्होंने लोनिवि के सहायक अभियंता के साथ रूट का निरीक्षण किया है। दल को मार्ग में खूब आनंद आएगा। कई जग रंग-बिरंगी बुरांश खिला हुआ है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *