पिथौरागढ़ – जिला अस्पताल में बने जेनेरिक दवा केंद्र में बच्चों की दवा नहीं मिलने से सीयूमो भडक़ गया। कार्यकर्ताओं ने सीएमओ को ज्ञापन देकर शीघ्र दवा उपलब्ध कराने की मांग की। चेतावनी देते हुए कहा शीघ्र व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। सीयूमो के प्रदेश अध्यक्ष सुशील खत्री के नेतृत्व कार्यकर्ताओं ने सीएमओ को ज्ञापन दिया। सुशीन खत्री ने कहा सीमांत के लोगों को सस्ते दामों में दवा उपलब्ध कराने के लिए जिला अस्पाताल में जेनेरिक दवा केंद्र स्थापित किया गया है। लेकिन लोगों को इस केंद्र का लाभ नहीं मिल पा रहा है। केंद्र में बच्चों की कोई भी दवा उपलब्ध नहीं है। शंकर राम ने कहा लोग अपने बच्चों के लिए ऊंचे दामों में निजी दवा केंद्रों से दवा खरीदने को मजबूर हैं। बावजूद इसके लोगों की परेशानियों को नजरंदाज किया जा रहा है। इमरान खान ने कहा गरीब माता-पिता अपने बच्चों के लिए दवा खरीदने तो केंद्र में जा रहे हैं लेकिन उन्हें दवा न होने की बात कही जा रही है। कहा गरीबों को राहत नहीं मिल रही है तो दवा केंद्र के कोई मायने नहीं रह जाते। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि शीघ्र बच्चों की दवा उपलब्ध नहीं कराई गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर सुरेश जोशी, हरीश कुमार, कैलाश कठायत, विनय भाटिया, नरेंद्र ग्वाल, राकेश वर्मा, नवीन शर्मा मौजूद रहे।
- उत्तराखंड
- ट्रैंडिंग न्यूज़
- प्रदेश की खबरें
सीएमओ को ज्ञापन देकर शीघ्र दवा उपलब्ध कराने की मांग की
पिथौरागढ़ – जिला अस्पताल में बने जेनेरिक दवा केंद्र में बच्चों की दवा नहीं मिलने से सीयूमो भडक़ गया। कार्यकर्ताओं ने सीएमओ को ज्ञापन देकर शीघ्र दवा उपलब्ध कराने की मांग की। चेतावनी देते हुए कहा शीघ्र व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। सीयूमो के प्रदेश अध्यक्ष सुशील खत्री के नेतृत्व कार्यकर्ताओं […]
