• Home  
  • खुखरी के साथ गिरफ्तार नेपाली युवक
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

खुखरी के साथ गिरफ्तार नेपाली युवक

ऋषिकेश – कोतवाली पुलिस ने खुखरी के साथ एक युवक को पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स ऐक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि बुधवार देर रात पुलिस तहसील चौक पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच एक युवक […]

ऋषिकेश – कोतवाली पुलिस ने खुखरी के साथ एक युवक को पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स ऐक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि बुधवार देर रात पुलिस तहसील चौक पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच एक युवक सडक़ पर संदिग्ध अवस्था में घूमता मिला। पुलिस के तलाशी लेने पर उसके कब्जे से खुखरी मिली। पुलिस के हत्थे चढ़े युवक ने अपनी पहचान हसलन अंसारी पुत्र बद्दरूद्दीन अंसारी निवासी फुबकाहा, जिला मोहतारी, नेपाल के रूप में कराई। कोतवाल रितेश साह ने बताया कि आरोपी पूर्व में चोरी के आरोप में जेल जा चुका है। क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। उसके खिलाफ आर्म्स ऐक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया है। कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *