Quick Links:
Friday, 14 August 2026
  • Home  
  • दातारपुर में राजनाथ सिंह ने सोमप्रकाश के हक में मांगे वोट
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

दातारपुर में राजनाथ सिंह ने सोमप्रकाश के हक में मांगे वोट

होशियारपुर – शुक्रवार को विधानसभा हल्का दसूहा के अंतर्गत पड़ते दातारपुर में भाजपा की ओर से लोकसभा हल्का होशियारपुर के भाजपा प्रत्याशी सोम प्रकाश के हक में चुनावी रैली का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष रुप से केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शिरक्त की। राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में यहां लोगों को मोदी […]

होशियारपुर – शुक्रवार को विधानसभा हल्का दसूहा के अंतर्गत पड़ते दातारपुर में भाजपा की ओर से लोकसभा हल्का होशियारपुर के भाजपा प्रत्याशी सोम प्रकाश के हक में चुनावी रैली का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष रुप से केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शिरक्त की। राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में यहां लोगों को मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। वहीं उन्होंने भारत को संसार की सुपर पावर बनाने के लिए नरेंद्र मोदी के कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने लोगों को सोम प्रकाश को जिता कर नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि आपकी एक-एक वोट देश को सुरक्षित हाथों में सौंपने का काम करेगी। राजनाथ सिंह जी ने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी जैसे चौकीदार ने जब सत्ता संभाली तो यू.पी.ए. सरकार के समय बैंको से लोन लेकर एैश करने वाले देश छोड़ कर विदेशों में जा छिपे लेकिन मोदी जी ने उनका पीछा वहां भी नहीं छोड़ा और जनता की पाई-पाई का हिसाब उनसे पूरा करवा रहे हैं। हम देश की आम जनता के साथ विश्वसघात और धोखा करने वालों को किसी भी सूरत में माफ नहीं कर सकते। 2014 के बाद सारे विश्व में भारत के बारे में धारणा पूरी तरह से बदल चुकी है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत को मान सम्मान दिलवाने वाले नरेंद्र मोदी को दोबारा केंद्र में सरकार बनाने के लिए आप सबके प्रेम और आर्शीवाद की जरुरत है।
इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना, पूर्व मंत्री अरूणेश शाकर, मंहत रमेश दास शास्त्री, केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला, पूर्व विधायक सुखजीत कौर साही, प्रोफेसर राजिंद्र भंडारी, जिला प्रधान संजीव मिन्हास, डा. राजेश शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुनीष महाजन के अलावा भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *