अल्मोड़ा – नौकरी, पेंशन देने समेत अन्य मांगों को लेकर गुरिल्लों ने 3484 वें दिन भी जिला कलक्ट्रेट पर धरना दिया। धरना स्थल पर बैठक में गुरिल्लों ने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि शासनादेश जारी होने के बाद भी गुरिल्लों को स्थाई नियुक्तियां नहीं मिल पा रही हैं। जबकि लोक निर्माण विभाग में मेट और बेलदार के पदों पर नियुक्ति का पिछली सरकारों ने शासनादेश जारी किया था। वहीं शासनादेश में स्वैच्छिक आपदा प्रबधन बल बनाने का भी आदेश हुआ था। जिसमें गुरिल्लों को स्थाई नियुक्ति की जानी थी परन्तु शासनादेश जारी होने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। वक्ताओं ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा। धरने में केंद्रीय अध्यक्ष ब्रहमानंद डालाकोटी, जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला, अर्जुल सिंह नैनवाल, किशन सिंह, जगदीश सिंह, आनंदी मेहरा आदि मौजूद रहे।
- उत्तराखंड
- ट्रैंडिंग न्यूज़
- प्रदेश की खबरें
विभिन्न मांगो को लेकर गुरिल्लों का 3484 वे दिन भी धरना जारी
अल्मोड़ा – नौकरी, पेंशन देने समेत अन्य मांगों को लेकर गुरिल्लों ने 3484 वें दिन भी जिला कलक्ट्रेट पर धरना दिया। धरना स्थल पर बैठक में गुरिल्लों ने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि शासनादेश जारी होने के बाद भी गुरिल्लों को स्थाई नियुक्तियां नहीं मिल पा रही हैं। जबकि लोक निर्माण विभाग […]
