अल्मोड़ा – रामनगर से मौलेखाल आ रही टाटा सूमो शुक्रवार पूर्वाहन बसौली के पास आल्टो कार को पास देने के दौरान 20 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन में सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने खाई से निकालकर आपात सेवा 108 से सीएचसी देवायल में भर्ती में भर्ती किया। जहां दो गंभीर घायलों को हायर सेंटर रामनगर के लिए रेफर कर दिया गया है। जबकि दो अन्य घायलों को हल्की चोट आई हैं। शुक्रवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे बसौली के पास मौलेखाल से रामनगर को जा रही टाटा सूमो वाहन संख्या यूके 01-टीए 2998 खाई में गिर गया। हादसे में वाहन में सवार भीम चंद्र नैनवाल 35 पुत्र हंसादत्त नैनवाल निवासी नैल मानिला सल्ट, मनीष रावत 14 पुत्र सादर सिंह रावत निवासी झडग़ांव, सीमा 30 पत्नी विक्रम सिंह निवासी रीठा सल्ट, सौरव 9 पुत्र नंद किशोर निवासी गांव डांगा सल्ट घायल हो गए। सभी को स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी देवायल में भर्ती कराया। जहां डा. अक्षय, डा. एमपी सिंह ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर देखते हुए सौरव, सीमा देवी को आपात सेवा 108 से रामनगर रेफर कर दिया गया। अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया की दो अन्य घायलों को हल्की चोटें आई हैं।
- उत्तराखंड
- ट्रैंडिंग न्यूज़
- प्रदेश की खबरें
आल्टो कार को पास देने के दौरान 20 मीटर गहरी खाई में जा गिरी टाटा सूमो
अल्मोड़ा – रामनगर से मौलेखाल आ रही टाटा सूमो शुक्रवार पूर्वाहन बसौली के पास आल्टो कार को पास देने के दौरान 20 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन में सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने खाई से निकालकर आपात सेवा 108 से सीएचसी देवायल में भर्ती में […]
